
दिन पर दिन देश में बलात्कार की घटना बढ़ते ही जा रही है। लड़कियों को उठा लिया जाता है और उनके साथ रेप कर मार दिया जाता है। वहीं शादीशुदा महिलाओं के साथ उनके परिजन ही जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करते हैं। मगर अब जो हम आपको बताने जा रहें उसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मध्यप्रदेश के एक परिवार में कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। चलिए आपको बतातें है पूरी घटना के बारे में।
एक 32 वर्ष महिला के साथ उसका सगा देवर दुष्कर्म जैसे गंदे काम जो अंजाम दे रहा था। महिला इस बात से बहुत चिंतित थी। एक दिन महिला से यह सब नहीं सहा गया और वह पुलिस थाने जा पहुंची अपने देवर के गुप्त अंग को हाथ में लेकर। आपको बता दें की पुलिस थाने के भीतर मौजूद हर एक शख्स उस महिला को देखकर चौंक गए। महिला से जब पुलिस ने पूछा तब महिला का यह कहना था की उसके पास अपने देवर से बचने का कोई दूसरा जरिया नहीं था। इस कारण उसने अपने देवर का गुप्त अंग ही काट लिया।
मिली खबर के मुताबिक जब महिला के साथ आखिरी बार उसका देवर संबंध बनाने आया तब उसने धारदार हथियार से उसका लिंग काट दिया। एक जानेमाने अख़बार के मुताबिक पुलिस तुरंत वारदात की जगह पर पहुंची। लेकिन इससे पहले कि पुलिस टीम पीड़िता का मेडिकल कराती और आगे की कार्रवाई करती, आरोपी देवर ने फांसी पर लटकर जान दे दी।पुलिस ने इस वक़्त उस महिला को उस शख्स के खून के शक में गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति नाशिक में काम करता है। वह यहाँ अकेले अपने देवर के साथ रहती थी। एसपी आबिद खान के मुताबिक यह बेहद अलग मामला है। वहीं महिला को अपने किये काम का कोई पछतावा नहीं है।