यूपी में आकर्षण का केंद्र बनी यह शादी, फ्लाइट से आया 3 फीट का दूल्हा, ढाई फुट की दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

मुंबई से फ्लाइट से शादी के लिए तीन फीट का दूल्हा यूपी आया और कौशाम्बी जिले में ढाई फुट की दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस मौके पर दोनों के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे।

यूपी के कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनोखी शादी संपन्न हुई है। इस शादी समारोह में तीन फीट के दूल्हे और ढाई फीट की दुल्हन की शादी कराई गई। दूल्हा-दुल्हन कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस शादी में दोनों के परिजन भी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों की हुई शादी

भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शादी समारोह में 321 जोड़ो का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें से 4 अल्पसंख्यक समाज सहित कुल 300 जोड़ों को शादी संपन्न कराई गई है। शादी के दौरान सभी नव विवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित दहेज का सामान भी दिया गया है।

शादी के लिए फ्लाइट से यूपी आया तीन फीट का दूल्हा

इस कार्यक्रम में तीन फीट के युवक और ढाई फीट की युवती की भी शादी कराई गई। युवक जितेंद्र पटेल मुंबई में फ्रूट का काम करता है। वह मुंबई से बुधवार को फ्लाइट से लखनऊ आया। इसके बाद कौशाम्बी शादी करने आया। तीन फीट यह युवक जितेंद्र पटेल प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है। वहीं, ढाई फीट की युवती हीरामणि पटेल नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की रहने वाली है। 

इस तरह तय हुई दोनों की शादी

दूल्हे के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि वह और उसका भाई मुंबई में रहकर फ्रूट का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले एक डलिया बेचने वाला व्यक्ति हमारे गांव आया हुआ था और उसी दौरान बात-बात में चर्चा हुई और एक ऐसी ही छोटे कद की लड़की के बारे में उन्होंने बताया। इसके बाद हम लोग लड़की के परिजन से बात किए और मुलाकात कर रिश्ता तय कर दिए।

शादी तय होने के बाद फ्लाइट का टिकट किया बुक

नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। लड़की वालों ने कहा कि हमारे पास इतना व्यवस्था नहीं है कि हम शादी अच्छे से कर सकें। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे हम लोगों में स्वीकार कर लिया और तत्काल जितेंद्र को उसकी शादी तय होने के बारे में बताया और तत्काल फ्लाइट का टिकट कर उसे बुधवार को बुला लिया गया। जितेंद्र मुंबई से फ्लाइट पकड़कर लखनऊ आया और उसके बाद घर पहुंचा। इसके बाद आज हम लोग जितेंद्र की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ने संपन्न करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!