प्रतीकात्मक चित्र
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी ही मुँहबोली बहन को अपने पति के हवाले कर दिया और उसे अपनी आँखों के सामने दुष्कर्म होते देखती रही। पति उससे कई दिनों तक बलात्कार करता रहा। एक दिन हिम्मत करके नाबालिग बहन ने अपने दोस्त जितेंद्र को सारी बात बता दी। जितेंद्र ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। यह सब झेलते हुए जब लड़की तंग आ गई तो वो अपनी नानी के पास चली गई और सारी आपबीती सुनाई। नानी उसे लेकर थाने पहुँची और तीनों आरोपियों के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

घटना इंदौर के खातेगांव की है। एक नाबालिग लड़की अपनी मुँहबोली बहन के यहां रहती थी। महिला के शादी के कई साल बीत चुके थे लेकिन कोई संतान नहीं थी। एक दिन महिला ने अपनी मुँहबोली बहन को ही पति के सामने पेश कर दिया और उससे दुष्कर्म करवाया। वो बहन से बच्चा चाहती थी। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। एक दिन लड़की घर से गई और अपने दोस्त से सारी दास्ताँ सुनाई तो उसने भी नहीं बख्शा और लड़की के साथ बलात्कार किया। बाद में लड़की गायब हो गई तो पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद लड़की अपनी नानी के साथ थाने पहुँची और शिकायत दर्ज करवाई है।
लड़की एक गरीब घर की है। पिता मजदूरी करते हैं। सौतेली माँ के अत्याचार के चलते वो अपनी मुँहबोली बहन के यहां रहने लगी थी। मेडिकल में नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध की बात पुष्ट हुई है। मामले की जाँच जारी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन ऐसी घटनाएँ दोस्ती और रिश्ते को शर्मसार करने के लिए काफी हैं।