उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार दी। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों ने शख्स को मोटा कहकर मजाक उड़ाया था, जिससे वह नाराज चल रहा था।

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को मोटा कहकर मजाक उड़ाए जाने पर दो लोगों को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। वहीं एक घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मोटा कहकर उड़ाया मजाक
दरअसल, बेलघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला अर्जुन चौहान पांच दिन पहले अपने चाचा के साथ एक सामुदायिक भोज में शामिल होने तरकुलहा देवी मंदिर के पास गया था। इस दौरान वहां भोज में ही दो अन्य मेहमानों ने अनिल चौहान और शुभम चौहान ने अर्जुन चौहान के मोटेपन का मजाक उड़ा। उन्होंने अर्जुन को मोटू कहा। इस बात से अर्जुन चौहान काफी नाराज था। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाराज अर्जुन चौहान ने गुरुवार को अपने दोस्त आसिफ खान के साथ उन दोनों का पीछा किया, जिसने इसकी बेइज्जती की थी।
कार से उतारकर मारी गोली
कुछ दूर तक पीछा करने के बाद दोनों ने जगदीशपुर-कालेसर बाईपास पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद अर्जुन और आसिफ ने दोनों युवकों की कॉलर पकड़ी और उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद दोनों पर फायरिंग की। पुलिस की मानें तो राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां ये उन्हें बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक घायल शुभम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।