गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सावधानी बरतते हुए बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी जानवर में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। चिड़ियाघर में जानवरों की जांच की जा रही है और बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।

कानपुर। गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्डफ्लू मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी किसी जानवर में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है।
गोरखपुर में कई जानवरों में बर्डफ्लू के वायरस पाए गए थे। अन्य स्थानों पर इसके फैलने की आशंका के चलते ही शासन के निर्देश पर चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया है। जानवरों की जांच की जा रही है।
चिड़ियाघर में 1200 से ज्यादा जानवर हैं
बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में 1200 सबसे अधिक जानवर हैं। चिड़ियाघर में दोपहर एक बजे के बाद लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। टिकट काउंटर बंद कर दिए गए। लोगों से कहा गया कि फिलहाल चिड़ियाघर अभी नहीं खुलेगा।
क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि दर्शकों के लिए चिड़ियाघर बंद रहेगा। चिड़ियाघर में जानवरों की जांच की जा रही है। बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। अभी किसी जानवर में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।