कानपुर चिड़ियाघर में गोरखपुर से लाए गए शेर पटौदी की मौत हो गई। उसने खाना छोड़ दिया था और उसे ड्रिप से दवाई दी जा रही थी। आशंका है कि उसे बर्ड फ्लू हो सकता है जिसके लिए खून के नमूने भोपाल भेजे गए हैं। चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा है।

कानपुर। गोरखपुर से शहर के चिड़ियाघर लाए गए शेर पटौदी की मौत हो गई है। उसने खाना छोड़ दिया था,बहुत कम मात्रा में पानी पी रहा था। शेर को ड्रिप से दवाई चढ़ाई जा रही थी। शेर के खून के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल भेजे गए है।
रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी की शेर को बर्डफ्लू था अथवा नहीं। शेर की मौत के बाद चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ दी गई है। पूरे परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा है। जानवरों की व्यवहार पर नजर रखी जा रही है, नियमित जांच की जा रही है।
गोरखपुर के चिड़ियाघर में बीमार शेर पटौदी को कानपुर चिडियाघर में इलाज के लिए रविवार को कानपुर भेजा गया था। उसके लीवर में संक्रमण था। गोरखपुर में उसका इलाज बरेली स्थित इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम कर रही थी। उसकी हालात में सुधार नहीं हो रहा था।